img

नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी सुधी छात्र/छात्राओं के प्रति हार्दिक शुभकामना व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि महाविद्यालय के शैक्षिक उत्थान एवं शांतिपूर्ण पठन-पाठन का माहौल बनाये रखने में वे अपनी महती भूमिका निभाते रहेंगे। इसके साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह करते रहेंगे।

इस क्षेत्र में रहने वाले लोग मानवीय गुणों से आच्छादित, आर्थिक, सांस्कृतिक रूप से सम्पन्न होने के बावजूद शैक्षिक पिछड़ेपन के कारण तमाम कोशिशों के बावजूद विकास के शीर्ष मुकाम तक आज भी नहीं पहुँच पाये हैं। सामाजिक और राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़ने के कारण यह कमी बराबर हमारे मन में खलती रही है। हमारी इच्छा महाविद्यालय को एक ऐसे शैक्षिक केन्द्र के रूप में विकसित करने की है कि यहाँ पारम्परिक कोर्स के अतिरिक्त व्यावसायिक, तकनीकी और प्रबन्धन कोर्स की पढ़ाई हो सके और यहाँ पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर विकल्प चुनने का अवसर मिल सके। इस कड़ी में बी.एड. कॉलेज में शिक्षण कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

विगत सत्र के सफल संचालन में सहयोग के लिए संस्था के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएँ, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, अध्ययन करने वाली छात्राएँ एवं अभिभावक निश्चित रूप से साधुवाद के पात्र हैं।